UP बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें क्या मिलेगा इनाम

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP Board 10th Toppers Prize 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शानदार इनाम दिए जाएंगे. इसमें कैश प्राइज, लैपटॉप और अन्य कई चीजें शामिल होती हैं.
UP Board 10th Toppers Prize 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम के 4 बजे जारी कर दिया गया है. यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही हर तरफ खुशियों का माहौल है. यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले होनहार स्टूडेंट्स के लिए खुशियां सिर्फ अच्छे नंबरों तक ही सीमित नहीं रहती हैं. उत्तर प्रदेश सरकार हर साल अपने टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को इनाम भी देती है. आइए यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स (UP Board 10th Toppers Prize 2026) को मिलने वाले इनाम के बारे में जानते हैं.
UP Board 10th Toppers Prize 2026: टॉपर्स को क्या-क्या इनाम मिलते हैं?
यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को राज्य सरकार और कई इंस्टीट्यूट की तरफ से अलग-अलग तरह के इनाम दिए जाते हैं. इसमें कैश प्राइज, लैपटॉप, टैबलेट, मेडल और सर्टिफिकेट शामिल होते हैं. अक्सर देखा गया है कि स्टेट लेवल पर टॉप करने वाले छात्रों को आमतौर पर 1 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाता है. इसके अलावा जिला स्तर पर भी टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाता है. कई बार लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और प्राइवेट इंस्टीट्यूट भी टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट्स देती हैं.
UP Board 10th Toppers List: ये है टॉपर्स की लिस्ट
| रैंक | जिला | छात्र/छात्रा का नाम | अंक | प्रतिशत | स्कूल का नाम |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | आगरा | Vindesh | 579/600 | 96.50% | S B Devi Girls I C, Fatehabad |
| 2 | आगरा | Muskan | 577/600 | 96.17% | G S Public Inter College |
| 3 | आगरा | Abhishek Kumar | 576/600 | 96.00% | Maa Kela Devi H S School |
| 4 | आगरा | Lokesh | 575/600 | 95.83% | Shri Sovaran Singh Inter College |
| 5 | आगरा | Antrika Rajput | 574/600 | 95.67% | Siddhant Raj Inter College |
| 6 | आगरा | Radhika | 573/600 | 95.50% | Krishna Public H S School |
| 7 | आगरा | Mayank Babu | 571/600 | 95.17% | Shri Sovaran Singh Inter College |
| 8 | आगरा | Nandini Kushwah | 569/600 | 94.83% | Morning Rays Inter College |
| 9 | आगरा | Vanshika | 569/600 | 94.83% | L S Tyagi HSS |
| 10 | आगरा | Dipika | 568/600 | 94.67% | Shri Natthi Lal Inter College |
| 11 | आगरा | Ashika | 568/600 | 94.67% | Siddhant Raj Inter College |
| 12 | आगरा | Abhay Sharma | 567/600 | 94.50% | Ganpati Vidya Mandir I C |
| 13 | फिरोजाबाद | Kirti | 567/600 | 94.50% | Smt Bhoodevi Inter College |
| 14 | फिरोजाबाद | Anmol Singh | 565/600 | 94.17% | Puratan S V M Inter College |
| 15 | फिरोजाबाद | Deepak Kumar | 565/600 | 94.17% | Puratan S V M Inter College |
| 16 | फिरोजाबाद | Vishal Kumar | 565/600 | 94.17% | Puratan S V M Inter College |
| 17 | फिरोजाबाद | Navya | 562/600 | 93.67% | Saraswati Balika Inter College |
| 18 | फिरोजाबाद | Bharat Kant | 562/600 | 93.67% | Shri Kaleshwar Vidya Mandir |
| 19 | फिरोजाबाद | Khushi | 558/600 | 93.00% | Puratan S V M Inter College |
| 20 | फिरोजाबाद | Asmit | 558/600 | 93.00% | V R R V H S School |
मिलता है लैपटॉप और टैबलेट
पिछले कुछ सालों में यूपी सरकार ने मेधावी छात्रों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए लैपटॉप और टैबलेट देने की योजना भी चलाई है. इससे स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलती है. आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई का महत्व बढ़ गया है, ऐसे में ये इनाम सिर्फ गिफ्ट नहीं बल्कि स्टूडेंट्स के करियर के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित होता है.
स्कॉलरशिप के भी खुलते हैं रास्ते
टॉपर्स के लिए आगे की पढ़ाई आसान हो जाती है क्योंकि उन्हें कई तरह की स्कॉलरशिप मिलने लगती है. अच्छे नंबर के आधार पर सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की स्कॉलरशिप मिल सकती है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है और वे बिना किसी परेशानी के अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं.
टॉप करने के पीछे की मेहनत
टॉपर बनने के पीछे सालों की मेहनत, सही टाइम टेबल और फोकस होता है. जो स्टूडेंट्स नियमित पढ़ाई करते हैं, कॉन्सेप्ट क्लियर रखते हैं और रिवीजन पर ध्यान देते हैं, वही टॉप की लिस्ट में जगह बना पाते हैं. साथ ही, सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देना भी जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा में शिखा वर्मा ने किया टॉप, देखें पहले तीन टॉपर्स के नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




