UP Board 10th Result: कम नंबर से न हो परेशान, छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका 

Published by :Smita Dey
Published at :23 Apr 2026 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board 10th Result

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड आपको दूसरा मौका देती है, जिससे आप अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट उनके ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है. रिजल्ट आने के बाद कई स्टूडेंट्स खुश होते हैं, तो कुछ को उम्मीद से कम नंबर मिलते हैं. अगर आपके भी नंबर कम आए हैं, तो घबराने या निराश होने की जरूरत नहीं है.

अगर आप एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए हैं या कम मार्क्स आए हैं, तो आपके पास अपना साल बचाने का एक और मौका है. साथ ही अपने करियर को सही दिशा देने के लिए कई बेहतरीन ऑप्शन भी मौजूद हैं.

UP Board 10th Result: कम्पार्टमेंट एग्जाम

अगर किसी एक या दो सब्जेक्ट में कम नंबर आए हैं या आप फेल हो गए हैं, तो यूपी बोर्ड आपको कम्पार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है. यह एक बेहतरीन अवसर है, जिसमें आप उन्हीं विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने नंबर सुधार सकते हैं. कम्पार्टमेंट परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट के एक-दो महीने बाद होती है. इस बीच आप अपनी कमियों पर काम करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं और उसी साल 10वीं पास करके 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं. 

UP Board 10th Result: स्क्रूटिनी या रीचेकिंग का ऑप्शन

कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट को लगता है कि उसकी कॉपी सही से चेक नहीं हुई है. ऐसे में आप स्क्रूटिनी या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें आपकी आंसर कॉपी को दोबारा चेक किया जाता है. अगर वाकई में कोई गलती होती है, तो आपके नंबर बढ़ सकते हैं.

UP Board 10th Result: ओपन स्कूलिंग

अगर किसी कारण से आप नियमित स्कूलिंग में आगे नहीं बढ़ पाते, तो ओपन स्कूलिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं और परीक्षा देकर 10वीं पास कर सकते हैं. यह उन छात्रों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो किसी वजह से नियमित पढ़ाई नहीं कर पा रहे है. 

करियर के अन्य विकल्प

  • ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट): यहां से आप इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मैकेनिक जैसे कई ट्रेड में डिप्लोमा कर सकते हैं. 
  • पॉलिटेक्निक: इंजीनियरिंग की फील्ड में जाने के लिए आप डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं, जिसके बाद सीधे नौकरी के मौके मिलते हैं. 
  • पैरामेडिकल कोर्स: हेल्थ सर्विस के फील्ड में भी 10वीं के बाद छोटे डिप्लोमा कोर्स किए जा सकते हैं. 

आगे की पढ़ाई के लिए रखें सही प्लान

कम नंबर आने के बावजूद आप अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं. जरूरी नहीं कि हर कोई टॉपर ही बने, लेकिन मेहनत और सही प्लानिंग से हर कोई सफल हो सकता है. आप अपनी रुचि के अनुसार स्ट्रीम चुनें और उसी दिशा में आगे बढ़ें. 

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं में 90.40% छात्र पास, देखें पिछले साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola