यूपी बोर्ड 10वीं में 90.40% छात्र पास, देखें पिछले साल का रिकॉर्ड

Published by :Smita Dey
Published at :23 Apr 2026 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board 10th Pass Percentage 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP Board 10th Pass Percentage 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल 90.40% छात्र हुए पास हुए हैं. कशिश और अंशिक वर्मा ने 97.83% के साथ किया टॉप. जानें पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा इस साल पास प्रतिशत.

विज्ञापन

UP Board 10th Pass Percentage 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं बोर्ड का रसेउलट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. आइए जानते हैं कैसा रहा इस साल यूपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत. 

UP Board 10th Pass Percentage 2026: इस साल का पास प्रतिशत 

इस साल यूपी बोर्ड 10वी का पास प्रतिशत 90.40% के आसपासस देखने को मिला है. वहीं 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. इस बार का रिजल्ट (UP Board 10th Pass Percentage 2026) पिछले साल से बेहतर देखा गया है. नीचे पहले तीन टॉपर्स के नाम दिए गए हैं-

स्थान (Rank)परीक्षार्थी का नामप्राप्त प्रतिशत (Percentage)
1कशिश वर्मा97.83%
1अंशिक वर्मा97.83%
2अदिति97.50%
3अर्पिता97.33%
3परी वर्मा97.33%

पिछले साल का पास प्रतिशत क्या रहा था? 

2025 में यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% स्टूडेंट्स पास हुए थे. उत्तर प्रदेश के यश प्रताप सिंह ने 97.83% लाकर टॉपर बने थे. 

वर्षकुल पास प्रतिशत
202489.55%
202389.78%
202288.18%

क्यों बेहतर रहा इस बार का रिजल्ट?

  • पेपर का लेवल: इस साल पेपर का लेवल न ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान. इससे ऐवरेज स्टूडेंट भी अच्छे नंबर ला पाए हैं.
  • बेहतर तैयारी: आजकल स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई, यूट्यूब और टेस्ट सीरीज का ज्यादा यूज कर रहे हैं, जिससे उनकी तैयारी पहले से बेहतर हो गई है.
  • बोर्ड की सख्ती और व्यवस्था: कॉपी चेकिंग और परीक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा बेहतर हुई है, जिससे रिजल्ट अच्छा नजर आता है.

ऐसे चेक करें UP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर UP Board 10th Result 2026 लिंक पर कल्कीक करें. 
  • अब रोल नंबर डालकर रजिस्टर करें. 
  • Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: UP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना मार्कशीट

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola