UP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, इन 5 आसान स्टेप्स से देखें अपना स्कोरकार्ड

Published by :Smita Dey
Published at :23 Apr 2026 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board 10th Result 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा. अब रिजल्ट चेक करना अब बहुत आसान हो गया है. सही स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना परेशानी के मिनटों में अपना मार्कशीट देख सकते हैं.जानें अपने मोबाइल पर रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स क्या है.

विज्ञापन

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. UP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम के 4 बजे जारी किया जाएगा. अब रिजल्ट देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. नीचे दिए गए इन 5 स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट (UP Board 10th Result 2026) मिनटों में चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं. 

रिजल्ट चेक करने से पहले रखें ये चीजें तैयार 

रिजल्ट देखने से पहले कुछ जरूरी चीजें अपने पास जरूर रखना चाहिए, जैसे: 

  • रोल नंबर 
  • स्कूल कोड 
  • इंटरनेट कनेक्शन 

UP Board 10th Result 2026: इन 5 स्टेप्स से चेक करें अपना रिजल्ट 

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर UP Board 10th Result 2026 लिंक पर कल्कीक करें. 
  • अब रोल नंबर डालकर रजिस्टर करें. 
  • Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें. 

SMS से भी चेक कर सकते हैं UP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 

अगर इंटरनेट स्लो है या वेबसाइट नहीं खुल रही, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.  इसके लिए आपको बस एक मैसेज टाइप करना होगा:

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें: UP10 <स्पेस> Roll Number
  • इसे 56263 नंबर पर भेज दें. 
  • कुछ ही सेकेंड  में आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में आ जाएगा. 

रिजल्ट में क्या-क्या डिटेल्स होती है? 

  • स्टूडेंट का नाम 
  • रोल नंबर 
  • सब्जेक्टवाइज मार्क्स 
  • टोटल मार्क्स 
  • पास/ फेल स्टेटस 

इन सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करना जरूरी होता है. अगर कोई गलती देखें,तो तुरत अपने स्कूल से संपर्क करें. 

रिजल्ट के बाद क्या करें? 

रिजल्ट आने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है आगे क्या करें. अगर आपके नंबर अच्छे हैं, तो आप अपनी पसंद के स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) में एडमिशन ले सकते हैं.  वहीं अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप कंपार्टमेंट या स्क्रूटनी का ऑप्शन सिलेक्ट सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola