UP Board 12th Result 2026 OUT: जारी हो गया यूपी बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट, यहां करें चेक

सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP Board 12th Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
UP Board 12th Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आखिरकार यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद छात्रों को राहत मिली है और अब वे आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. जैसे ही आप डिटेल्स भरेंगे, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी. इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के लिए प्रिंट निकाल सकते हैं.
UP Board 12th Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in खोलें.
- होमपेज पर “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.
UP Board 12th Toppers List: देखें टॉपर्स लिस्ट
| रैंक | नाम | प्रतिशत/मार्क्स |
|---|---|---|
| 1 | शिखा वर्मा | 97.60% |
| 2 | नंदिनी गुप्ता | 97.20% |
| 2 | श्रेया वर्मा | 97.20% |
| 3 | सुरभि यादव | 97% |
| 3 | पूजा पाल | 97% |
इस बार रिजल्ट में शिखा वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.60% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर अंक नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा ने 97.20% अंक लेकर संयुक्त रूप से अपनी जगह बनाई. वहीं तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97% अंक के साथ टॉपर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया.
यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किए तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम, यहां देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




