TS SSC 10th Results 2024 Declared: तेलंगाना कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट्स इस तरह करें चेक

Telangana Board Result 2024: तेलंगाना बोर्ड 10वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं. आप अगर चाहें तो यहां से रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं.
Telangana Board Result 2024: तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं. ऐस में आप अपने एडमिट कार्ड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बीएसई ने सुबह 11 बजे रिजल्ट्स की घोषणा की. अगर आप तेलंगाना बोर्ड के छात्र हैं तो ऐसे में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bse.telangana.gov.in या फिर Manabadi.co.in पर विजिट कर रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं. अगर आप इन साइट्स पर लॉगिन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने रोल नंबर की भी जरूरत पड़ेगी.
तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 494207 छात्र बैठे थे. इनमें से 4,51,272 छात्र पास हुए हैं. इस बार का पास प्रतिशत 91.31 फीसदी रहा है. परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को दूसरी भाषा को छोड़कर हरेक विषय में कम से कम 35/100 अंक चाहिए. उस पेपर में उन्हें कम से कम 20/100 अंक चाहिए.
इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट
अगर आप अपना बोर्ड रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाना होगा.
होम पेज पर आपको ‘टीएस एसएससी परिणाम 2024’ का लिंक दिखाई देगा. इसपर क्लिक कर दें.
नेक्स्ट पेज खुलने पर हॉल टिकट और कैप्चा कोड फिल कर लेना होगा.
अब आपको स्क्रीन पर तेलंगाना बोर्ड एसएससी 2024 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे.
टीएस एसएससी रिजल्ट 2024 चेक करें और इसका प्रिंटआउट लेकर सेव कर लें.
टीएस एसएससी 10वीं परिणाम 2024 लाइव: उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में शीर्ष पांच जिले हैं
निर्मल
सिद्दीपेट
राजन्ना सिरसिला
जनगांव
सांगा रेड्डी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










