स्टेट बैंक पीओ मेंस का रिजल्ट जल्द, जानें कहां और कैसे करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Sep 2025 1:10 PM

विज्ञापन

SBI PO मेन्स का रिजल्ट (सांकेतिक फोटो)

SBI PO Mains Result 2025: स्टेट बैंक पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर मेंस का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स स्कोरकार्ड SBI की ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

SBI PO Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है. लाखों कैंडिडेट्स इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक कर सकेंगे. यह भर्ती परीक्षा बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है.

SBI PO Mains Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर करियर सेक्शन (Careers) पर क्लिक करें.
  • यहां “SBI PO Mains Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको लॉगिन पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें ताकि भविष्य में इस्तेमाल किया जा सके.

रिजल्ट जारी होने के साथ ही SBI कटऑफ भी घोषित करेगा. केवल वही उम्मीदवार साइकोमेट्रिक टेस्ट में शामिल हो पाएंगे जो कटऑफ के अनुसार क्वालिफाई करेंगे. साइकोमेट्रिक टेस्ट के बाद इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी. इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इस तरह से पूरे चयन प्रक्रिया के बाद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिलेगा.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 541 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें से 500 पद रेगुलर पोस्ट के लिए और 41 पद बैकलॉग के लिए हैं. कैटेगरी के अनुसार 203 पद सामान्य वर्ग, 135 पद ओबीसी, 50 पद ईडब्ल्यूएस, 37 पद एससी और 75 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं. यह विभाजन सुनिश्चित करता है कि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिले.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका, कैनरा बैंक में 3500 पदों पर भर्ती शुरू, देखें Details

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola