RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 की एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
सांकेतिक फोटो (Canva)
RRB NTPC Graduate Level CBT 2: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने CBT 1 परीक्षा पास की है और अब CBT 2 में शामिल होने वाले हैं, वे अपनी परीक्षा का शहर आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
RRB NTPC Graduate Level CBT 2: रेलवे में ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर एग्जाम सिटी की जानकारी देख सकते हैं. यह भर्ती रेलवे में CEN के तहत आयोजित की जा रही है. CBT 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी.
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती CBT 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च 2026 के बीच हुई और इसका रिजल्ट 11 जून 2026 को घोषित किया गया. अब 30 जून 2026 को CBT 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जबकि परीक्षा 10 जुलाई 2026 को होगी. CBT 2 का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा.
ऐसे चेक करें RRB NTPC CBT 2 Exam City Slip
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- भविष्य के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें.
RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam City Slip
RRB NTPC वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 थी. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 27 नवंबर 2025 रखी गई थी. आवेदन में सुधार का मौका 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक दिया गया था. आवेदन की स्थिति 20 जनवरी 2026 को जारी की गई.
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही CBT 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बीच करें तैयारी, जानें RTE, NEP और शिक्षा से जुड़े 10 महत्वपूर्ण सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










