ePaper

RBSE Supplementary Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Updated at : 05 Sep 2025 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
HSSC CET Result 2025

HSSC CET Result 2025 चेक करने की प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट- फ्रीपिक)

RBSE Supplementary Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा. ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त होगी.

विज्ञापन

RBSE Supplementary Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर चेक कर सकते हैं. सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन बोर्ड ने 6 से 8 अगस्त 2025 के बीच किया था. यहां आप RBSE Supplementary Result 2025 OUT होने के बाद चेक करने के स्टेप्स देख सकते हैं.

RBSE Supplementary Result 2025 OUT: सप्लीमेंट्री परीक्षा क्यों होती है?

RBSE हर साल मुख्य परीक्षा (मार्च-अप्रैल) के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है. यह मौका उन छात्रों को दिया जाता है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते. इस बार 12वीं में 90 प्रतिशत और 10वीं में 58 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.

RBSE Supplementary Result 2025 OUT: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

  • पास होने वाले छात्र – 10वीं पास छात्र 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं और 12वीं पास छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला ले सकते हैं.
  • असंतुष्ट छात्र – यदि कोई छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं है तो वह री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है.
  • फेल छात्र – यदि कोई छात्र सप्लीमेंट्री में भी पास नहीं हो पाता, तो उसे अगले साल मुख्य परीक्षा में फिर से शामिल होना होगा.

इसे भी पढ़ें- SBI PO Mains Admit Card 2025 जारी, 13 सितंबर को होगी परीक्षा, देखें डिटेल यहां

RBSE Supplementary Result 2025 कैसे चेक करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “RBSE 10th-12th Supplementary Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी (Roll Number आदि) भरें और “Submit” करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं.
  • अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो तो DigiLocker या SMS सेवा का इस्तेमाल करें.
  • ओरिजिनल मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा.

RBSE Supplementary Result 2025 OUT होने के बाद डायरेक्ट लिंक से देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola