राजस्थान बोर्ड में बेटियों की बल्ले-बल्ले, 75% मार्क्स लाने पर मिलेंगे 1.15 लाख रुपये

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक तस्वीर)
RBSE 10th Board Toppers Prize: RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 का रिजल्ट जारी हुआ है. 75 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.
RBSE 10th Board Toppers Prize: राजस्थान बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. 75 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. आइए, जानते हैं कि 2026 में राजस्थान बोर्ड में टॉप (Rajasthan Board Topper) को क्या-क्या इनाम मिलेंगे.
मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत किन 4 लड़कियों का होता है चयन?
- जिले में पहला स्थान पाने वाली छात्रा
- जिले में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा
- बीपीएल (गरीबी रेखा) श्रेणी से एक छात्रा
- अनाथ बालिका (कम से कम 75% अंक के साथ)
कितनी राशि मिलती है?
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा में 75 प्रतिशत मार्क्स के साथ सफल होने वाली स्टूडेंट्स को हर साल अधिकतम 1.15 लाख रुपये तक मिलते हैं. इसमें 15 हजार रुपये स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए, जबकि 1 लाख रुपये स्कूल, कोचिंग या हॉस्टल फीस के लिए दिए जाते हैं.
पात्रता शर्तें
rajteachers.in/मुख्यमंत्री-हमारी-बेटीया/ से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत उन छात्राओं को लाभ दिया जाता है, जिन्होंने राजकीय विद्यालय से पढ़ाई करते हुए 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंक हासिल किए हों. इसमें जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाली छात्राएं, बीपीएल परिवार की टॉप छात्रा और अनाथ बालिका (जिसके माता-पिता दोनों नहीं हैं) शामिल होती हैं. इन सभी का चयन वरीयता सूची के आधार पर किया जाता है. खास बात यह है कि चयनित छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा, यहां तक कि स्नातकोत्तर स्तर तक पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.
- छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए
- केवल बालिकाएं ही आवेदन कर सकती हैं
- माता-पिता में से कोई सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
- परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
- 10वीं परीक्षा में कम से कम 75% अंक होना जरूरी है
कैसे देखें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- लॉगिन के बाद 10वीं मार्कशीट या राजस्थान बोर्ड रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें.
- यहां अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
- जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा. चाहें तो इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- पिता घर-घर बेचते थे अखबार, बिहार बोर्ड में टॉप करके बेटी बनी हेडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










