पिता घर-घर बेचते थे अखबार, बिहार बोर्ड में टॉप करके बेटी बनी हेडलाइन 

Updated at : 24 Mar 2026 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Topper 2026 Manvi Kumari

मानवी कुमारी

Bihar Board Topper 2026: वैशाली की मानवी कुमारी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 94.8 प्रतिशत लाकर सफलता हासिल की है. उनके पिता घर-घर अखबार बेचते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board Topper 2026: कहते हैं कि मेहनत और हौसले के सामने कोई भी मुश्किल टिक नहीं सकती, और इसे एक बार फिर साबित किया है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में वैशाली की मानवी कुमारी ने. सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए मानवी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 474 अंक हासिल कर पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है. 94.8 प्रतिशत के शानदार स्कोर के साथ उन्होंने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है.

पिता अखबार बेचते हैं

मानवी कुमारी एक साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता घर-घर जाकर अखबार बेचते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं होने के बावजूद मानवी की पढ़ाई में किसी तरह की कमी नहीं आने दी गई.

Bihar Board 12th Commerce Toppers List 2026: मानवी कुमारी और अन्य टॉपर्स की लिस्ट

सीरियल नंबरनामजिलामार्क्सप्रतिशत (%)रैंक
1अदिति कुमारीपटना48096.001
2माही कुमारीपटना47695.202
3निशिका श्रीपटना47595.003
4मानवी कुमारीवैशाली47494.804
5श्रेया कुमारीनवादा47494.804
6वारिशा नौशादपटना47294.405
7हर्षिकापटना47294.40

बिहार बोर्ड कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट

पढ़ाई में फोकस और मजबूत बेस

मानवी का मानना है कि 11वीं की पढ़ाई सबसे अहम होती है. वे कहती हैं कि अगर 11वीं में बेस मजबूत हो जाए, तो 12वीं की परीक्षा आसान हो जाती है. इसी सोच के साथ उन्होंने शुरुआत से ही पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और हर विषय को समझकर पढ़ने की कोशिश की.

कहां से हुई स्कूलिंग?

मानवी ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई CBSE के सेंट माइकल स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट में कॉमर्स स्ट्रीम चुनी और लगातार मेहनत जारी रखी. सही स्ट्रैटजी और नियमित पढ़ाई की बदौलत उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की.

सफलता का मंत्र

मानवी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने 11वीं में एडमिशन लेने के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वालो स्टूडेंट्स को सलाह दी कि मेहनत करते रहें और फिर वो सब मिलेगा, जो आपने सोचा है. उन्होंने कहा कि 11वीं कक्षा से ही तैयारी शुरू कर दें. आखिरी के कुछ महीने तैयारी के लिए नहीं रिवीजन के लिए होते हैं.

यह भी पढ़ें- आज जारी होगी राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन