Rajasthan Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा की आंसर-की ऐसे देखें, आगे का ये है Process

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (ICAI CA Foundation Admit Card 2025 OUT)
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जल्द ही RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगी. उम्मीदवार आसानी से पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे और किसी भी सवाल पर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे. फाइनल आंसर-की और परिणाम, आपत्तियों की जांच के बाद ही जारी किए जाएंगे.
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर सकता है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे. यहां Rajasthan Patwari Answer Key 2025 और आगे का प्रोसेस जानें.
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: परीक्षा का आयोजन
यह परीक्षा 17 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली. इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य में कुल 3705 पदों पर पटवारियों की भर्ती करना है.
इसे भी पढ़ें- JAC 10 Compartment Time Table 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम सीट देखें, इस दिन से होगी शुरुआत
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: कब जारी होगी आंसर की?
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान पटवारी परीक्षा की आंसर की अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है. हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन करने का मौका
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा. इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा. सभी आपत्तियों की जांच के बाद ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें Rajasthan Patwari Answer Key 2025?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Patwari Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी.
- सबमिट करने के बाद आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- NBEMS NEET PG 2025 CutOFF: नीट पीजी के बाद इन Courses में एडमिशन, ऐसे चेक करें CUTOFF और पाएं सीट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




