RBSE Rajasthan Board 10th Result: बिग अपडेट! इस दिन जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025

Rajasthan Board RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं का रिजल्ट 15 मई 2025 तक जारी हो सकता है. आधिकारिक तारीख जल्द rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित होगी. इस साल परीक्षा 7 से 30 मार्च 2025 तक हुई थी और कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है. अब रिजल्ट तकनीकी तैयारी के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. नीचे जानें लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट चेक करने के आसान तरीके.

विज्ञापन

Rajasthan Board RBSE 10th Result: लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई 2025 तक घोषित किया जा सकता है. आधिकारिक तारीख जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान में 10वीं बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. यह रिजल्ट छात्रों के लिए करियर की पहली बड़ी सीढ़ी होती है. इस साल परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी. बोर्ड अधिकारियों के अनुसार कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और तकनीकी तैयारी अंतिम चरण में है. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट और डाउनलोड करने की प्रक्रिया.

कैसे चेक करें RBSE राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • “RBSE Secondary 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
  • रिजल्ट को चेक करने के बाद डाउनलोड कर के रख लें.

20 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 20 लाख छात्रों ने आवेदन किया था. ये परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच पूरे राज्य में सफलतापूर्वक आयोजित की गईं. परीक्षा संचालन के लिए राजस्थान में कुल 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. अब परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो मई 2025 में जारी होने की संभावना है.

Also Read: RPSC Calendar 2025: राजस्थान में सरकारी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, लिस्ट में देखें कब होगा कौन सा एग्जाम

Also Read: Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola