RPSC Calendar 2025: राजस्थान में सरकारी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, लिस्ट में देखें कब होगा कौन सा एग्जाम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Apr 2025 7:48 AM

विज्ञापन

RPSC Calendar 2025

RPSC Calendar 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है. राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

RPSC Calendar 2025: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है. राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट यहां देख सकते हैं. बता दें कि RPSC की तरफ से नए कैलेंडर में एग्जाम का नाम और परीक्षा की तारीख घोषित की गई है. एग्जाम कैंलेडर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

यह भर्ती राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक का पद हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है. एग्जाम कैंलेडर में मई में होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट जारी हुई है. नीचे दिए टेबल में एग्जाम कैंलेडर चेक कर सकते हैं.

RPSC Calendar 2025: मई में होंगी ये परीक्षाएं

परीक्षा का नामतारीख
जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान (PTI/लाइब्रेरियन परीक्षा)4 मई 2025
लाइब्रेरियन परीक्षा5 मई 2025
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) परीक्षा6 मई 2025
असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर7 मई 2025
जियोलॉजिस्ट7 मई 2025
असिस्टेंट प्रोफेसर (एंडोक्राइनोलॉजी)12 मई 2025
असिस्टेंट प्रोफेसर (ऑर्थो स्पाइन आदि)12-15 मई 2025 तक विभिन्न विषयों में

Rajasthan Sarkari Naukri Exam: राजस्थान में होने वाली अन्य परीक्षाएं

परीक्षा का नामपरीक्षा की तारीख
एग्रीकल्चर ऑफिसर परीक्षा 202420 अप्रैल 2025
पीटीआई और लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 20244 से 6 मई 2025
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 202412 से 16 मई 2025
असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 202412 से 16 मई 2025
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 202417 मई 2025
असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा 20241 जून 2025
राजस्थान स्टेट एंड सबऑर्डिनेट सर्विस कंबाइंड कॉम्पिटेटिव मेन एग्जामिनेशन17 और 18 जून 2025
डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा 202513 जुलाई 2025

राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. अब, होमपेज पर, समाचार और अहम लिंक सेक्शन पर जाएं. कैंलेंडर चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

यह भी पढ़ें- BPSC 70th Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वीं CCE 2025 मेन्स एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola