NIOS 10th Result 2025 DECLARED: ओपन स्कूलिंग 10वीं का रिजल्ट जारी, results.nios.ac.in पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Jun 2025 5:32 PM
NIOS 10th Result 2025 DECLARED
NIOS 10th Result 2025 DECLARED: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की तरफ से कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ओपन स्कूलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट- results.nios.ac.in पर जाना होगा.
NIOS 10th Result 2025 DECLARED: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है. इस रिजल्ट के बाद छात्र आगे की पढ़ाई या किसी स्किल कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. ओपन स्कूलिंग के माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा मौका है ताकि वे अपनी मेहनत का सही फल देख सकें.
NIOS 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले results.nios.ac.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “Secondary Exam Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- मांगा गया सिक्योरिटी कोड सही से भरें.
- सबमिट बटन दबाएं.
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
National Open School NIOS 10th Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
NIOS 10th Exam Date: कब हुई थी परीक्षाएं?
आपको बता दें कि एनआईओएस ने अप्रैल-मई 2025 सत्र की 10वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक आयोजित की थीं. परीक्षा पूरी होने के बाद 12वीं का रिजल्ट पिछले हफ्ते जारी किया जा चुका है और अब 10वीं का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है.
छात्र अपने मार्क्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. इस रिजल्ट से लाखों छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर की योजना बनाने में मदद मिलेगी. किसी गलती या संशय की स्थिति में छात्र बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईशा सिंह, 50 मिनट के इंटरव्यू से सेलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










