MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट, कॉमर्स में खुशी और चांदनी ने किया टॉप

एमपी बोर्ड ऑफिस
MP Board 12th Result 2026: MPBSE ने 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. साथ ही हर स्ट्रीम के टॉपर्स का नाम भी शेयर किया है.
MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने अच्छा परफॉर्म किया है. इस बार 12वीं में 76 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पास हुए.
कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट
कॉमर्स में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया. इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. कॉमर्स स्ट्रीम में कुमारी खुशी राज और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक लाकर ये उपलब्धि हासिल की है.
| सिरियल नंबर | टॉपर्स का नाम | मार्क्स |
|---|---|---|
| 1 | कुमारी खुशी राज | 494/500 |
| 2 | कुमारी चांदनी विश्वकर्मा | 494/500 |
देखें 12वीं का पास प्रतिशत
12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 6 लाख 89 हजार 746 परीक्षार्थी शामिल हुए. इनमें 6 लाख 13 हजार 634 नियमित और 76 हजार 112 प्राइवेट परीक्षार्थी थे. हायर सेकेंडरी का कुल पासिंग प्रतिशत 76.01 रहा.
MP Board 12th Result: रिजल्ट कहां देखें?
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
MP Board 12th Result 2026: कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- “MP Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
MP Board 12th Result 2026: मोबाइल ऐप पर कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले गूगल प्लेस स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” ऑप्शन पर टैप करें.
- फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
खबर अपडेट हो रही है…
यह भी पढ़ें- MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां करें रजिस्ट्रेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




