CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां करें चेक

Updated:
विज्ञापन
CBSE Board 10th Result 2026 Out

CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉट (PC-Official Website)

CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई ने क्लास 10वीं का रिजल्ट आज यानी कि 15 अप्रैल को जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस साल परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई ने क्लास 10वीं का रिजल्ट आज यानी कि 15 अप्रैल को जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस साल परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई ने दी शुभकामनाएं

CBSE ने रिजल्ट की सूचना अपने X अकाउंट पर भी दी है. CBSE ने शेयर किया कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं. CBSE ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी.

CBSE Board 10th Result 2026: कैसे चेक करें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट?

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले पेज पर क्लिक करें.
  • अब एक नया टैब खुलेगा, जहां रिजल्ट का लिंक दिया होगा.
  • इस पर क्लिक करें अब एक नया टैब खुलेगा.
  • यहां आपको सभी मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी.
  • इसके बाद आप सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • रिजल्ट वाले पेज को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

CBSE Board 10th Result 2026 Direct Link: डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

CBSE Board 10th Result Direct Link 1

CBSE Board 10th Result Direct Link 2

CBSE Board 10th Result Direct Link 3

CBSE 10th Result 2026 Out: UMANG पर भी देख सकते हैं रिजल्ट 

CBSE कक्षा-10 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. रिजल्ट UMANG ऐप पर देखे जा सकते हैं. UMANG ऐप से रिजल्ट देखने के लिए यहां स्टेप्स बताए गए हैं-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें (अगर पहले से नहीं है)
  • ऐप खोलकर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें
  • सर्च बार में CBSE टाइप करें
  • “CBSE” सर्विस पर क्लिक करें
  • “CBSE Class 10 Result 2026” विकल्प चुनें
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर 

25 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी. परीक्षा में करीब 25,08,319 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- 500 में से 499 मार्क्स, देखें एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रतिभा की मार्कशीट

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola