MP Board 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, मिलेगा ये इनाम

Published by :Smita Dey
Published at :15 Apr 2026 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
MP Board 10th Toppers Prize 2026

MP बॉर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो

MP Board 10th Toppers Prize 2026: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को शानदार इनाम भी मिलेंगे. 10वीं के टॉपर्स को कैश प्राइज, लैपटॉप, ट्रॉफी और स्कॉलरशिप भी दी जा सकती है. मध्य प्रदेश सरकार होनहार छात्रों को आगे बढ़ने के लिए ये इनाम देती है.

विज्ञापन

MP Board 10th Toppers Prize 2026: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 15 अप्रैल 2026 को जारी किया जा रहा है. रिजल्ट आते ही छात्रों में उत्साह देखने को मिलता है, लेकिन इस बार टॉपर्स के लिए खुशी दोगुनी होने वाली है. 10वीं कक्षा में टॉप करने वाले होनहार स्टूडेंट्स को इनाम भी दिया जाएगा. ये इनाम छात्रों को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन देता है और बाकी स्टूडेंट्स को भी मेहनत करने की प्रेरणा. आइए एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स (MP Board 10th Toppers Prize 2026) को मिलने वाले इनाम के बारे में जानते हैं. 

MP Board 10th Toppers Prize 2026: टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा?

हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड की तरफ से टॉप करने वाले छात्रों को कई तरह के इनाम दिए जाएंगे.  इनमें शामिल हैं:

  • कैश प्राइज (नकद इनाम): टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 25, 000 रुपये दिए जाएंगे, जो उनके आगे की पढ़ाई में काम आएगी. 
  • लैपटॉप या टैबलेट: डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए सरकार मेधावी छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट देती है, जिससे वे ऑनलाइन पढ़ाई आसानी से कर सकें. 
  • सर्टिफिकेट और ट्रॉफी: टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए विशेष सर्टिफिकेट और ट्रॉफी भी दी जाती है, जो उनके लिए गर्व की बात होती है. 
  • स्कॉलरशिप का मौका: कई बार टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिलती है, जिससे उनकी पढ़ाई का खर्च कम हो जाता है. 

क्यों दिए जाते हैं ये इनाम?

सरकार और शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य सिर्फ रिजल्ट घोषित करना नहीं, बल्कि छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी होता है. ये इनाम (MP Board 10th Toppers Prize 2026) मिलने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और अच्छा करने की कोशिश करते हैं. साथ ही, ये एक तरह से उनकी मेहनत का सम्मान भी है. 

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफलाइन कैसे देखें?

MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफलाइन भी आसानी से देखा जा सकता है. जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो वह अपने स्कूल से संपर्क करके रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें- 

  • अपने फोन का Message App खोलें. 
  • टाइप करें MPBSE10 <स्पेस> अपना रोल नंबर
  • इसे 56263 नंबर पर भेज दें. 
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा. 

यह भी पढ़ें: आज जारी होने वाला है MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत करें चेक

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola