जल्द जारी हो सकता है JEE मेन रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Apr 2026 5:15 PM

विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

JEE Main 2026 Session 2 Result Soon: लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. जल्द ही JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट आ सकता है.

विज्ञापन

JEE Main 2026 Session 2 Result Soon: हर साल लाखों कैंडिडेट्स जेईई मेन परीक्षा देते हैं. जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए इस बार करीब 11 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. ऐसे में सभी को अब रिजल्ट का इंतजार है. आइए, जानते हैं कि जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट कब जारी होगा और इसे कहां देख सकते हैं.

कब जारी होगा JEE Main Session 2 रिजल्ट?

जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है. लेकिन हाल ही में NTA की ओर से आंसर की पर ऑब्जेक्शन मांगी गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है.

JEE NTA
Jee nta पेज की स्क्रीनशॉट

कैसे करें JEE Main Session 2 Result चेक?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “JEE Main 2026 Session 2 Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें

आंसर-की के बाद रिजल्ट क्यों करीब?

NTA ने हाल ही में सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थीं. ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद अब एक्सपर्ट्स उन पर समीक्षा कर रहे हैं. इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाती है और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होता है. यही कारण है कि अब रिजल्ट जारी होने की संभावना काफी बढ़ गई है.

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • विषयवार स्कोर (Physics, Chemistry, Mathematics)
  • कुल NTA स्कोर/पर्सेंटाइल
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • क्वालिफाइंग स्टेटस (JEE Advanced के लिए)


आगे क्या होगा?

JEE Main 2026 के दोनों सेशनों के स्कोर के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी. इसके बाद टॉप रैंक पाने वाले उम्मीदवारों को JEE Advanced 2026 में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो देश के प्रतिष्ठित आईआईटी में एडमिशन के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें- 82 लाख का प्लेसमेंट से लेकर इंटरनेशनल जॉब ऑफर तक, ये हैं जमशेदपुर के टॉप कॉलेज

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola