इंटेलिजेंस ब्यूरो MTS का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Published by :Ravi Mallick
Published at :13 Apr 2026 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
MHA IB MTS Tier 1 Result

कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

MHA IB MTS Tier 1 Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. गृह मंत्रालय की तरफ से आईबी एमटीएस के लिए टियर 1 का रिजल्ट जारी हुआ है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- mha.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

MHA IB MTS Tier 1 Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवार काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब गृह मंत्रालय ने 13 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स का नाम क्वालिफाई लिस्ट में होगा, उन्हें अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.

MHA IB MTS Tier 1 Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment या Result सेक्शन खोलें.
  • अब “IB MTS Tier 1 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • अगर नाम/रोल नंबर है तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई हैं.

MHA IB MTS Tier 1 Result 2026 Check Here

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी और 4 दिसंबर 2025 तक आवेदन लिए गए थे. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 4 दिसंबर 2025 थी. इसके बाद एडमिट कार्ड 24 जनवरी 2026 को जारी किया गया और परीक्षा 27 जनवरी 2026 को आयोजित हुई. अब 13 अप्रैल 2026 को इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

अब होगा Tier 2 एग्जाम

Tier 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब Tier 2 परीक्षा देनी होगी. यह एक Descriptive Test होगा, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. उम्मीदवारों को लगभग 150 शब्दों का पैराग्राफ लिखना होगा. इस परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी और कुल 50 अंक निर्धारित हैं. इसमें क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 20 अंक लाने होंगे.

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2026 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola