Dentist भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ रिजल्ट, jpsc.gov.in पर चेक करें अपना परिणाम
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Sep 2025 1:34 PM
JPSC डेंटिस्ट रिक्रूटमेंट रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
JPSC Dentist Recruitment 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने दंत चिकित्सकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो झारखंड में डेंटिस्ट की सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, यह उनके लिए बड़ी काम की खबर है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
JPSC Dentist Recruitment 2025: झारखंड के सरकारी अस्पतालों में दंत चिकित्सकों की सीधी भर्ती के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने इस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in
5 सितंबर को हुआ इंटरव्यू
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का साक्षात्कार 25 सितंबर को आयोजित किया गया था. इंटरव्यू से एक दिन पहले, यानी 24 सितंबर को सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई. योग्य पाए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी गई. आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है.
सुधार का अधिकार आयोग के पास
जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रकाशित परिणाम में यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है या किसी उम्मीदवार की ओर से आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसके सुधार का अधिकार पूरी तरह से आयोग के पास सुरक्षित रहेगा यानी अंतिम निर्णय आयोग ही करेगा.
उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
- रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है.
- उम्मीदवार अपने रोल नंबर/एप्लीकेशन आईडी के आधार पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- यदि किसी उम्मीदवार को अपने परिणाम से संबंधित कोई त्रुटि नजर आती है, तो वे समय पर आयोग को सूचित कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही झारखंड के अस्पतालों में दंत चिकित्सकों की कमी को काफी हद तक दूर करने की उम्मीद जताई जा रही है. चयनित उम्मीदवार अब राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन डिग्री प्रक्रिया में फंसे छात्र, JET परीक्षा की डेडलाइन बढ़ाने की मांग तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










