ePaper

JEE Mains 2025 Session 2 Result: जेईई मेन्स सेशन 2 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक 

Updated at : 17 Apr 2025 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Mains 2025 Session 2 Result

जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 परिणाम

JEE Mains 2025 Session 2 Result: JEE Mains 2025 Session 2 का रिजल्ट जल्द जारी होगा. 17 अप्रैल तक स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की घोषित हो सकती है. कैंडिडेट्स jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

JEE Mains 2025 Session 2 Result in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Mains 2025 Session 2 (Paper 1) का रिजल्ट जारी करने वाली है. इसके साथ ही फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ मार्क्स भी घोषित किए जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, JEE Mains 2025 Session 2 का रिजल्ट आज यानी 17 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है. परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. 

JEE Mains 2025 Session 2 Result: कब हुई थी परीक्षा?

JEE Mains 2025 Session 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को हुई थी. Paper 2 (BArch और BPlan) की परीक्षा 9 अप्रैल को आयोजित की गई थी. पहले सेशन की परीक्षा जनवरी में हुई थी, और उसका रिजल्ट फरवरी में घोषित किया गया था. (JEE Main 2025 Result Date in Hindi)

JEE Mains 2025 Session 2 Result in Hindi: कट-ऑफ में हो सकती है वृद्धि

इस बार करीब 12.5 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी, और यही कारण है कि इस बार कट-ऑफ में बढ़ोतरी होने की संभावना है.  JEE Main में टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स को JEE Advanced में बैठने का मौका मिलेगा, जो IITs में एडमिशन के लिए जरूरी है. 

JEE Mains 2025 Session 2 Result: ये हैं रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट

  • nta.ac.in
  • jeemain.nta.nic.in

How to Download JEE Mains 2025 Session 2 Result: रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • “JEE Main 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  • रिजल्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां

NTA ने 10 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी.  इसके बाद कई कैंडिडेट्स ने 13 अप्रैल तक आपत्तियां भेजी थीं.  कैंडिडेट्स ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के कुछ सवालों पर आपत्ति जताई थी.  NTA ने साफ किया कि जो प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है, वह केवल अस्थायी है.  फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट का निर्धारण किया जाएगा. 

इसलिए, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट का इंतजार करें और फाइनल आंसर-की के बाद ही अपना स्कोर चेक करें. JEE Mains 2025 Session 2 का रिजल्ट जल्दी ही जारी होगा.

पढ़ें: Best BTech College: IIT पटना में कितने मार्क्स पर मिलता है एडमिशन, जानें कितनी है बीटेक की सीटें

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola