Best BTech College: IIT पटना में कितने मार्क्स पर मिलता है एडमिशन, जानें कितनी है बीटेक की सीटें

Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Apr 2025 2:14 PM

विज्ञापन

Best BTech College IIT Patna (BG Photo: Freepik)

Best BTech College: इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में पहले जान लें. बिहार में इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी पटना का नाम सबसे ऊपर आता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि IIT Patna में बीटेक कोर्स में एडमिशन कितने मार्क्स पर होता है और यहां बीटेक की कितनी सीटें हैं.

विज्ञापन

Best BTech College: बिहार में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो राजधानी पटना में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (IIT Patna) का नाम सबसे ऊपर आता है. बिहार में रहकर इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में पहले जान लें. ऐसे में आइए जानते हैं कि IIT Patna में बीटेक की कितनी सीटें हैं और यहां बीटेक कोर्स में एडमिशन कितने मार्क्स पर होता है.

Best BTech College IIT Patna में कैसे होगा एडमिशन?

IIT पटना में BTech प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को JEE Advanced परीक्षा में अच्छा रैंक प्राप्त करना होता है. प्रवेश प्रक्रिया JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से होती है. इसमें उम्मीदवारों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार सीटें आवंटित की जाती हैं. काउंसलिंग के दौरान छात्रों को ऑप्शन में आईआईटी पटना चुनना होगा.

IIT Patna BTech Seats: कितनी है बीटेक की सीटें?

IT पटना विभिन्न BTech प्रोग्राम्स में कुल 817 सीटें प्रदान करता है. जिनमें से 84 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए सुपरन्यूमेररी सीट्स के रूप में आरक्षित हैं. IIT पटना में BTech में प्रवेश के लिए JEE Advanced में प्राप्त मार्क्स के आधार पर छात्रों को कोर्स या ब्रांच मिलता है. बीटेक कोर्स के लिए सीटों की डिटेल्स नीचे दिए चार्ट में देख सकते हैं:-

ब्रांच / प्रोग्रामGender-Neutral सीटेंमहिला सीटेंकुल सीटें
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)691786
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)691786
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AI & DS)401050
मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग401050
सिविल इंजीनियरिंग561470
केमिकल इंजीनियरिंग561470
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग691786
इंजीनियरिंग फिजिक्स30636

IIT Patna Expected Cut Off: कितना हो सकता है कट ऑफ?

ब्रांच / प्रोग्रामसंभावित क्लोजिंग रैंक (जनरल कैटेगरी)
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)3100
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AI & DS)4050
मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग4500
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)8300
सिविल इंजीनियरिंग13500
केमिकल इंजीनियरिंग14300

ये भी पढ़ें: Teacher Joining: बीएड का झंझट खत्म, अब इस परीक्षा से बन सकेंगे टीचर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola