IGNOU में ऑनलाइन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Dec 2025 5:43 PM
IGNOU Admission के लिए आवेदन करती स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Genrated)
IGNOU Online Course: ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन पाने का मौका आ गया है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से जनवरी 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का लिंक एक्टिव हो गया है. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा.
IGNOU Online Course: ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU की तरफ से जनवरी 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो स्टूडेंट्स घर बैठे पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
IGNOU Online Course के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर New Registration या Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स और APAAR ID भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट या पीडीएफ सेव कर लें.
IGNOU Online Course Admission Registration Form
APAAR ID जरूरी
इस बार IGNOU की आवेदन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब एडमिशन के लिए APAAR ID होना अनिवार्य कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों के पास अपार आईडी नहीं है, वे आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएंगे. फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी APAAR ID की जानकारी दर्ज करनी होगी.
ऑनलाइन मोड में पूरी पढ़ाई डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होती है, जबकि ODL मोड में स्टडी मटीरियल और परीक्षा सेंटर की सुविधा मिलती है. इन कोर्सेज में आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 तय की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: IIT ISM Dhanbad में कैसे पाएं एडमिशन, देखें फीस से लेकर प्लेसमेंट तक की डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










