Kal ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे लोग, आया 5 जनवरी तक का अलर्ट, जानें नये साल में कैसा रहेगा मौसम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Dec 2025 2:52 PM

विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक कोहरे का असर रह सकता है, इसके बाद कमी आएगी. जम्मू और उत्तरी मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर तक कोहरा रहने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में 5 जनवरी तक, अरुणाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक कोहरा छाया रह सकता है. वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति

विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर सिवियर कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की बहुत अधिक संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को, उत्तराखंड में 29 और 30 दिसंबर को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है. वहीं बिहार में 30 से 31 दिसंबर के दौरान और झारखंड में अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं.

इन राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की बहुत अधिक संभावना है. वहीं ओडिशा में 31 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बने रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : IMD Cold Alert: 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा, इन राज्यों के लिए IMD का कोल्ड वेव अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

एक पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 31 दिसंबर से आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

उत्तर-पश्चिम भारत का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. अगले पांच दिनों में मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola