ये हैं राजस्थान के टॉप लॉ कॉलेज, एक तो NIRF Ranking में 32वें स्थान पर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Dec 2025 1:03 PM

विज्ञापन

तीन लड़कियां कॉलेज गेट के बाहर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Best Law Colleges in Rajasthan: अगर आप राजस्थान में रहकर लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके पास NLUJ से लेकर UNIRAJ तक, कई ऑप्शन हैं. राजस्थान के कुछ कॉलेज लॉ की अच्छी पढ़ाई ऑफर करते हैं. आइए, जानते हैं राजस्थान के टॉप लॉ कॉलेज (Rajasthan Top Law College) के नाम.

विज्ञापन

Best Law Colleges in Rajasthan: क्लैट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स बेस्ट लॉ यूनिवर्सिटी या कॉलेज की तलाश में जुट गए हैं. अगर आप राजस्थान में रहकर लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके पास NLUJ से लेकर UNIRAJ तक, कई ऑप्शन हैं. अगर आप भी राजस्थान में रहते हुए, इन लॉ यूनिवर्सिटी/ कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए इनके बारे में जानकारी हासिल करें. 

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर (Manipal University Jaipur) 

जयपुर स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी एक फेमस यूनिवर्सिटी है. यहां लॉ की अच्छी पढ़ाई होती है. NIRF Ranking 2025 के तहत, इस संस्थान को लॉ की कैटेगरी में 32वीं रैंक हासिल है. यहां अन्य कोर्सेज की भी पढ़ाई होती है. 

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर (MUJ) में लॉ कोर्स में एडमिशन (Manipal University Jaipur Admission) के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करना होता है. BA LLB (Hons) और LLB जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन में आमतौर पर कम से कम 50% अंक जरूरी होते हैं. इसके साथ ही कुछ मामलों में LSAT या MET जैसे एंट्रेंस टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, जिसके अनुसार छात्रों का चयन होता है.

वहीं फीस (Manipal University BA LLB Fees) की बात करें तो यहां LLB कोर्स की कुल फीस करीब 3.29 लाख रुपये है. वहीं 5 साल के BA LLB (Hons) कोर्स की कुल फीस लगभग 11.70 लाख (2025 तक) हो सकती है. फीस संबंधित अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर (National Law University, Jodhpur) 

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर की बात करें तो यहां भी लॉ की अच्छी पढ़ाई होती है. NLUJ चार विशेष क्षेत्रों में एक वर्षीय LL.M. डिग्री प्रोग्राम ऑफर करती है. ये चार स्पेशलाइजेशन हैं, कॉरपोरेट लॉ, IPR (बौद्धिक संपदा अधिकार) लॉ, इंटरनेशनल ट्रेड लॉ और पब्लिक लॉ. 

एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University)

एमिटी यूनिवर्सिटी अपनी उच्च शिक्षा और प्लेसमेंट के लिए फेमस है. अगर आपको राजस्थान में रहते हुए लॉ की पढ़ाई करनी है तो एमिटी यूनिवर्सिटी भी बेहतर विकल्प है. यह एक निजी विश्वविद्यालय है, लेकिन UGC द्वारा अनुमोदित और NAAC द्वारा A+ ग्रेड प्राप्त है. 

वनस्थली विद्यापीठ (Banasthali Vidyapith) 

वनस्थली विद्यापीठ (Banasthali Vidyapith) में लॉ की पढ़ाई के लिए कई कोर्स उपलब्ध हैं. यहां 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स जैसे BA LLB, BBA LLB और BCom LLB कराए जाते हैं. इसके अलावा LLM (मास्टर्स इन लॉ) भी कराया जाता है, जिसमें कॉरपोरेट लॉ और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ जैसी स्पेशलाइजेशन मिलती है. विश्वविद्यालय में PhD (लीगल स्टडीज) का विकल्प भी मौजूद है.

यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (UNIRAJ) 

यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (UNIRAJ) में लॉ की पढ़ाई के लिए LLB और LLM जैसे प्रमुख कोर्स कराए जाते हैं. यहां एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिए होता है. यूनिवर्सिटी में छात्रों को अनुभवी फैकल्टी, समृद्ध लाइब्रेरी और मूट कोर्ट जैसे प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलती है. यहां से पढ़ाई करने के बाद छात्र वकील, जज, सिविल सर्वेंट और अन्य कानूनी पदों पर करियर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IIT Bhubaneswar क्यों है इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पहली पसंद? जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola