JAC 8th Result 2026 Declared: झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, 93.31 फीसदी पास

Published by :Ravi Mallick
Published at :16 Apr 2026 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 8th Result 2026

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JAC 8th Result 2026 Declared: झारखंड बोर्ड 8वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Jharkhand Academic Council ने कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जैक अध्यक्ष ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से नतीजों की घोषणा की.

विज्ञापन

JAC 8th Result 2026 Declared (सुनील झा की रिपोर्ट): झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हुआ है. इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्रों में से 93.31 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं. छात्र नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें JAC 8th Result 2026

  • सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर JAC 8th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

JAC 8th Result 2026 Check Here

करीब 5 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित की गई थी. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों का 9वीं कक्षा में नामांकन शुरू हो सकेगा, जो रिजल्ट का इंतजार होने की वजह से रुका हुआ था.

9वीं में एडमिशन का रास्ता साफ

8वीं का रिजल्ट जारी होते ही अब छात्रों के 9वीं में एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. कई स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया रिजल्ट के इंतजार में रोकी गई थी. अब सफल छात्र अगले क्लास में प्रमोट होकर एडमिशन ले सकेंगे.

छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वे रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे स्कूल एडमिशन के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है. अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने से रिजल्ट खुलने में दिक्कत हो तो कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें.

यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola