Indian Army Agniveer Result 2025: अग्निवीर का रिजल्ट जल्द ही joinindianarmy.nic.in पर, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Jul 2025 11:35 AM
Indian Army Agniveer Result 2025 Update
Indian Army Agniveer Result 2025: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का इंतजार सभी अभ्यर्थियों को बेसब्री से है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें बता दें कि जल्द ही रिजल्ट आने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
Indian Army Agniveer Result 2025: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद आप इसे लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि डालकर देख सकते हैं.
Indian Army Agniveer Exam: कब हुई थी परीक्षा
अग्निवीर सीईई 2025 परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 की बीच आयोजित किया गया था. वहीं जीडी परीक्षा का आयोजन 30 जून से 3 जुलाई के बीच किया गया था. इस भर्ती परीक्षा के जरिए सेना में लगभग 25,000 अग्निवीर की नियुक्ति की जाएगी.
Indian Army Agniveer Selection Process: इस तरह होगा चयन
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
Agniveer Result 2025 Expected Date: कब जारी हो सकता है रिजल्ट
अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है. हालांकि, आधिकारिक रूप से तारीखों की घोषणा नहीं की गई है. लेकिन खबरों की मानें तो परिणाम जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है.
भारतीय अग्निवीर का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
Indian Army Agniveer Result 2025 Steps To Download: रिजल्ट कैसे देखें?
- अग्निवीर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद लॉगिन पेज पर जाएं और यहां लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें
- लॉगिन करने के बाद आपको परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें
यह भी पढ़ें- 12वीं के अंकों पर मिलेगा BTech कोर्स में दाखिला, 24 जुलाई से करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










