12वीं के अंकों पर मिलेगा BTech कोर्स में दाखिला, 24 जुलाई से करें आवेदन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Jul 2025 6:30 PM

विज्ञापन

AKTU BTech Admission 2025

AKTU BTech Admission 2025: 12वीं के बाद सीधे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना है तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है. AKTU ने काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया है. काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से शुरू होगी. अगर आप भी एडमिशन लेना चाहते हैं तो यहां देखें पूरी खबर-

विज्ञापन

AKTU BTech Admission 2025: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने शैक्षणिक वर्ष 2025- 2026 के लिए बीटेक और बीआर्क कोर्सेज में दाखिले के लिए अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. AKTU की काउंसलिंग UPTAC 2025 के तहत होगी. इसमें 7 राउंड होंगे. इस बार AKTU में एडमिशन 12वीं कक्षा के मार्क्स के आधार पर दिया जा रहा है. ऐसे छात्र जिन्होंने जेईई परीक्षा क्रैक नहीं की है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं. 

AKTU Counselling: छात्र चुन सकते हैं अपने पसंद का कॉलेज और कोर्स

AKTU काउंसलिंग की शुरुआत 24 जुलाई से होगी. छात्रों के पास च्वॉइस फिलिंग के लिए 28 जुलाई तक का समय है. वहीं अगर किसी स्टूडेंट को कॉलेज की ओर से सीट अलॉट की जाती है तो उसे 1 अगस्त तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा. च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया काउंसलिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके जरिए छात्र अपनी पसंद के कोर्स की लिस्ट तैयार करते हैं. ये लिस्ट उनकी प्राथमिकता के अनुसार होती है. इसके बाद कॉलेज मेरिट और उपलब्ध सीट के आधार पर छात्रों को कॉलेज और सीट अलॉट किए जाते हैं.

AKTU BTech Admission 2025: 7 चरणों में होगी काउंसलिंग, देखें शेड्यूल 

24 जुलाई- 28 जुलाई 2025 – च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग 

5 अगस्त 2025- यूनवर्सिटी की ओर से सीट आवंटित

8- 9 अगस्त 2025- कोर्स और कॉलेज चुनने का मौका 

13- 21 अगस्त 2025- रिपोर्टिंग 

22- 23 अगस्त 2025- कोर्स या कॉलेज में बदलाव करने का मौका 

24- 27 अगस्त 2025- स्पेशल राउंड होगा जिसमें JEE, CUET UG, और 12वीं पास छात्र एडमिशन ले सकेंगे 

28 अगस्त- 2 सितंबर 2025- बची हुई सीटों के लिए एडमिशन 

AKTU Counselling: रिक्त सीटों के लिए अलग होगी काउंसलिंग 

इस काउंसलिंग के जरिए AKTU से संबद्ध 300 से अधिक राजकीय व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलेगा. AKTU में खाली बच गई सीट्स के लिए स्पेशल काउंसलिंग होगी. 2 सितंबर को सीट अलॉट किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- NEET PG City Slip 2025: नीट पीजी सिटी स्लिप में बड़ी गड़बड़ी! शहर के नाम के बदले ये क्या लिख दिया, छात्रों ने की सुधार की मांग

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola