ePaper

IDBI JAM Result 2025: जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 08 Jul 2025 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
CGBSE Supplementary Result 2025 OUT

CGBSE Supplementary Result 2025 OUT

IDBI JAM Result 2025: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. सफल उम्मीदवार अब इंटरव्यू राउंड की तैयारी कर सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ में नाम, रोल नंबर और चयन स्थिति दर्ज है. रिजल्ट idbibank.in पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

IDBI JAM Result 2025: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने 8 जून 2025 को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया था, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट में क्या-क्या है शामिल?

बैंक द्वारा जारी यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची दी गई है. लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर और उत्तीर्ण होने की स्थिति दर्ज है.

अब आगे क्या?

जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. IDBI बैंक की इस भर्ती प्रक्रिया में कुल चार चरण होते हैं:

  1. ऑनलाइन परीक्षा (पूर्ण)
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. पर्सनल इंटरव्यू
  4. प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट

केवल वही उम्मीदवार जो पहले चरण में सफल हुए हैं, वे ही अगले चरणों में भाग ले पाएंगे.

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं.
  • “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • “Junior Assistant Manager 2025 Result” लिंक चुनें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुलेगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और आगे के लिए सुरक्षित रखें.

Also Read: DU Admission SRCC Cut Off: CUET UG के कितने मार्क्स पर मिलेगा डीयू के बेस्ट कॉलेज में एडमिशन, यहां देखें रैंकिंग

Also Read: BHU Admission 2025: CUET UG में कितने मार्क्स पर मिलेगा बीएचयू में एडमिशन, देखें BA BSc BCom के लिए कटऑफ

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola