DU Admission SRCC Cut Off: CUET UG के कितने मार्क्स पर मिल सकता है डीयू के बेस्ट कॉलेज में एडमिशन, यहां देखें रैंकिंग
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Aug 2025 9:44 PM
DU Admission
DU Admission SRCC Cut Off: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आने के साथ ही सभी विश्वविद्यालय ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे चर्चित कॉलेज में से एक SRCC के कटऑफ, रैंकिंग और स्कोर के बारे में जानेंगे. SRCC में दाखिले के लिए CSAS पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा.
DU Admission SRCC Cut Off: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं. इसी के साथ विभिन्न विश्वविद्यालय ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बात करें दिल्ली विश्वविद्यालय की तो डीयू में एक से एक टॉप कॉलेज हैं. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (Shri Ram College Of Commerce) दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है.
SRCC NIRF Ranking 2024: यहां देखें रैंकिंग
SRCC डीयू के प्रमुख कॉलेजों में से एक है, जो मुख्य रूप से इकोनॉमिक्स और कॉमर्स की शिक्षा के लिए जाना जाता है. एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 (NIRF Ranking) के तहत, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने 19वीं रैंक हासिल की है. इसी के साथ इस कॉलेज का स्कोर 64.56 है. यदि आप भी इस कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो कुल सीट, कोर्सेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जान लें.
DU Admission SRCC: कैसे मिलेगा दाखिला
SRCC कॉलेज में दाखिला लेने के लिए CUET UG परीक्षा देनी होगी. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. 12वीं के अंक और CUET स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है. इसी के साथ कुछ कोर्सेज के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी आयोजित किए जाते हैं.
SRCC Admission: कौन-कौन से कोर्स ऑफर करता है कॉलेज
कॉमर्स में यूजी/पीजी कोर्सेज
इकोनॉमिक्स में यूजी/पीजी कोर्सेज
मैनेजमेंट में यूजी/पीजी कोर्सेज
SRCC Admission CUET UG Score: एसआरसीसी में दाखिले के लिए जरूरी कटऑफ
वर्ष 2024 के अनुसार, SRCC के बीए कोर्सेज का फर्स्ट राउंड अलॉटमेंट कटऑफ 800 में से 758 रहा था. वहीं बीकॉम डिग्री के लिए कटऑफ 800 में से 782 था. हालांकि, हर साल कटऑफ बदलते हैं. वहीं अनारक्षित और आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए अलग अलग कटऑफ निर्धारित किए जाते हैं.
CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला पाने के लिए DU के CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- यहां कॉलेज और अपनी पसंदीदा कोर्स का ऑप्शन चुनें.
- आवश्यक दस्तावेज जैसे कि CUET UG स्कोरकार्ड, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि अपलोड करें
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
ये भी पढ़ें: यहां है दुनिया का सबसे बड़ा चौराहा, जहां पहुंचे हैं पीएम मोदी – जानें कौन सा है ये शहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










