CA Foundation Result 2025 OUT: सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Nov 2025 12:40 PM

विज्ञापन

ICAI CA Foundation Result 2026

ICAI CA Foundation Result 2025 OUT: सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सितंबर में होने वाली सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- icai.nic.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

ICAI CA Foundation Result 2025 OUT: सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सितंबर में होने वाली सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- icai.nic.in पर जाना होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और पिन की जरूरत पड़ेगी.

सीए फाउंडेशन की सितंबर 2025 परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की जाती है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

ICAI CA Foundation Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- icai.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाएं.
  • अब CA Foundation Result 2025 Link पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर डिटेल्स डालकर लॉगिन करें.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

ICAI CA Foundation Result 2025 Check Here

CA Foundation September 2025 Topper

रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. सीए फाउंडेशन में चेन्नई की रहने वाली एल राजलक्ष्मी ने 360 मार्क्स लाकर टॉप किया है. वहीं, सूरत के प्रेम अग्रवाल को रैंक 2 प्राप्त हुआ है. प्रेम को कुल 354 मार्क्स मिले हैं. जबकि तीसरे नंबर पर मुंबई के रहने वाले नील राजेश शाह का नाम है जिन्हें 353 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

CA Inter and Final Result OUT: इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी

सीए फाउंडेशन परीक्षा के अलावा सितंबर में होने वाली फाइनल और इंटर का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: ICAI CA फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola