IBPS Clerk Prelims Score Card 2025: क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुआ स्कोरकार्ड, देखें आगे का प्रोसेस

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Nov 2025 12:21 PM

विज्ञापन

IBP क्लर्क स्कोरकार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

IBPS Clerk Prelims Score Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड रिलीज कर दिया है. 2 दिसंबर के बाद आप स्कोरकार्ड चेक नहीं कर पाएंगे. आइए, जानते हैं कहां से और कैसे आप अपना IBPS क्लर्क परीक्षा का स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS Clerk Prelims Score Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड रिलीज कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. 2 दिसंबर के बाद आप स्कोरकार्ड चेक नहीं कर पाएंगे. आइए, जानते हैं कहां से और कैसे आप अपना IBPS क्लर्क परीक्षा का स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

IBPS Clerk Prelims Score Card 2025: इन डिटेल्स की मदद से देखें स्कोरकार्ड 

IBPS की ओर से स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. इसे देखने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर, पासवर्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी डिटेल्स लगेगी. स्कोर कार्ड देखने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

IBPS Clerk Prelims Score Card: कैसे देखें स्कोरकार्ड? 

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • यहां Recent Updates में जाएं. 
  • IBPS Clerk Prelims परीक्षा का स्कोरकार्ड का लिंक दिखेगा. 
  • इस पर क्लिक करें. 
  • अब एक नया टैब खुलेगा. 
  • यहां लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और सबमिट करें. 
  • इतना करते ही स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

देखें आगे की प्रक्रिया

क्लर्क परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे. दोनों फेज की परीक्षा में पास होने वाला कैंडिडेट्स फिर इंटरव्यू में शामलि होंगे और आखिरी में कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. IBPS क्लर्क की परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को आयोजित की गई थी. वहीं रिजल्ट 20 नवंबर को जारी हुआ था.

यह भी पढ़ें- Prasar Bharti Recruitment 2025: प्रसार भारती में नौकरी का मौका! 50 की उम्र वाले भी कर सकते हैं Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola