आईबीपीएस क्लर्क का रिजल्ट जल्द होगा जारी, देखें मेंस की तारीख
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Nov 2025 1:40 PM
IBPS Clerk Prelims Result 2025 चेक करती एक स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
IBPS Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. आईबीपीएस की तरफ से क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. परीक्षार्थी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
IBPS Clerk Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. IBPS Clerk Prelims Result 2025 की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल सरकारी बैंकों में क्लर्क के कुल 15684 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
आईबीपीए क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 अगस्त 2025 तक का समय मिला था. इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 4, 5 और 11 अकटूबर को हुई थी. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे.
IBPS Clerk Prelims Result 2025 ऐसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर CRP Clerical Cadre सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां आपको IBPS Clerk Prelims Result 2025 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब अपना Registration Number या Roll Number और Password या DOB डालें.
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और Login पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.
वैकेंसी डिटेल्स
आईबीपीएस की तरफ से अक्टूबर 2025 में एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके अनुसार क्लर्क पदों की वैकेंसी में 3,200 से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई. पहले जहां 13,533 पद थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 15,684 हो गई है. प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए मेन्स परीक्षा होगी.
IBPS Clerk Mains Exam Date: कब होगी मेंस परीक्षा?
आईबीपीएस की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए मेंस परीक्षा नवंबर 2025 में ही होगी. क्लर्क पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी लगभग 28,000 रुपये प्रतिमाह मिलती है, जिसमें विभिन्न भत्ते शामिल होते हैं. यह वेतन पोस्टिंग की लोकेशन पर निर्भर करता है.
यह भी पढें: पढ़ाई के लिए सुबह कब उठें? फिजिक्सवाला अलख पांडे की सलाह, इस गलती से जरूर बचें!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










