CSIR UGC NET 2025 Result: कब आएगा सीएसआईआर यूजीसी नेट का रिजल्ट, देखें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

CSIR UGC NET 2025 Result

CSIR UGC NET 2025 Result Update: अगर आप भी जेआरएफ करना चाहते हैं तो आपको सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार होगा. इस परीक्षा के लिए आंसर की 1 अगस्त को जारी की गई थी. आइए जानते हैं कि परिणाम कब तक आएंगे-

विज्ञापन

CSIR UGC NET 2025 Result Update: सीएसआईआर नेट जून परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 1 अगस्त को इस परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी. ऐसे में सभी को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. लाखों की संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इस परीक्षा के जरिए पीएचडी कोर्स और जेआरएफ में दाखिला मिलता है.

जन्म तिथि और इस जानकारी की मदद से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन जैसी जानकारी की जरूरत पड़ेगी. इन जानकारियों की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है.

जान लें योग्यता

इस परीक्षा के नियमों के अनुसार, सामान्य, EWS, OBC वर्ग के परीक्षार्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना होगा. वहीं एससी, एसटी और PwD कैंडिडेट्स के लिए 25 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. इस परीक्षा के जरिए केमिकल साइंस, फिजिकल साइंस, मैथमिटकल साइंस, लाइफ साइंस और अर्थ साइंस कोर्स में दाखिला मिलता है. हर विषय के लिए अलग-अलग कटऑफ है.

CSIR UGC NET 2025 Result Steps To Download: ऐसे देखें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद इसे नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से देखें-

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले csirnet.nta.ac.in पर जाएं
  • वहां ‘CSIR NET June 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्युरिटी पिन दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल एक्टिव रखें ताकि नोटिफिकेशन मिस न हो

यह भी पढ़ें- UPSC Exam Tips: ये 5 काम रोज करें, सेल्फ स्टडी के दम पर भी निकाल सकते हैं यूपीएससी

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola