Calicut University 3rd Semester Result 2024 Out: कालीकट यूनिवर्सिटी सेमेस्टर एग्जाम के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Calicut University 3rd Semester Result 2024 Out
Calicut University 3rd Semester Result 2024 Out: कालीकट यूनिवर्सिटी ने नवंबर 2024 में आयोजित ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, उम्मीद्वार नीचे दिए गए आसान स्टेपस से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Calicut University 3rd Semester Result 2024 Out: कालीकट यूनिवर्सिटी ने नवंबर 2024 में हुई ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं. जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट results.uoc.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसमें पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम भी शामिल हैं. ये परिणाम CUCBCSS (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सेमेस्टर सिस्टम) के तहत बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) प्रोफेशनल के नियमित, सप्लीमेंट्री और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए हैं. इसके अलावा, CUCBCSS सिस्टम के तहत बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM), बैचलर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (BHA), और बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (BTHM) के परिणाम भी उपलब्ध हैं. साथ ही, बैचलर ऑफ साइंस (BSc) और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की सीबीसीएसएस यूजी परीक्षा के परिणाम भी जारी किए गए हैं.
कैसे चेक करें Calicut University का परिणाम ?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – uoc.ac.in.
- मेनू बार में दिए गए ‘Student Zone’ सेक्शन को चुनें.
- वहां ‘Examinations’ पर क्लिक करें, फिर ‘Exam Result’ सेक्शन को चुनें.
- अपना कोर्स चुनें और परिणाम पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्टर नंबर, सुरक्षा कोड दर्ज करें और ‘Get Result’ बटन पर क्लिक करें.
- परिणाम चेक करें और भविष्य में संदर्भ के लिए PDF डाउनलोड करें.
Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




