BSEB STET 2025: STET परीक्षा की आंसर जारी, इन Steps की मदद से करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Nov 2025 9:43 PM
एसटीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
BSEB STET 2025 Answer Key: बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी. वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो यहां बताए स्टेप्स की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
BSEB STET 2025 Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है. बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी. काफी समय से कैंडिडेट्स को आंसर की का इंतजार था. वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है. इन स्टेप्स की मदद से आंसर की डाउनलोड करें.
आंसर की साथ रिस्पॉन्स शीट भी होगी जारी
बिहार स्कूल एग्जामिशनेश बोर्ड (BSEB) की ओर से न सिर्फ आंसर की जारी की जाएगी बल्कि रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी. इस पर फीडबैक दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 27 नवंबर 2025 तक का समय है.
दो पेपर में हुई थी परीक्षा
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी. एसटीईटी परीक्षा में दो पेपर थे. पेपर 1 सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए और पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए.
BSEB STET 2025 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें एसटीईटी आंसर की?
- सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- यहां होमपेज पर आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
- इतना करते ही आंसर की ओपन हो जाएगी.
- इसमें अपना Ctrl+F करके अपना नाम और रोल नंबर खोजें.
- आंसर की इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: जारी हुआ क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें डाउनलोड करने का स्टेप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










