IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: जारी हुआ क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन Steps की मदद से करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Nov 2025 9:23 PM
IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस (IBPS) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां देखें प्रोसेस.
IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस (IBPS) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं. मेन्स परीक्षा में केवल वही कैंडिडेट्स शामिल हो पाएंगे, जो प्रीलिम्स में सफल घोषित किए गए हैं.
इन जरूरी डिटेल्स की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
IBPS Clerk Mains Exam 2025: कब होगी परीक्षा?
IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. एडमिट कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है.
IBPS Clerk Admit Card: एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगी ये डिटेल्स
- कैंडिडेट्स का नाम
- माता-पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें.
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- एडमिट कार्ड के पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- बैंक की सैलरी और लाखों की कमाई! bankofindia.bank.in पर करें Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










