Bihar Board Wallah Topper: बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर रोशनी ने गाड़ा झंडा, ऑनलाइन क्लास करके सुहानी बनीं टॉपर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 May 2025 6:50 PM
Bihar Board Wallah Topper 2025 from bettiah
Bihar Board Wallah Topper 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट में इस साल लड़कियों का बोलबाला रहा. बिहार बोर्ड 12वीं में इस साल 12,80,211 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. इनमें से कुल 86.56% छात्रों को सफलता हासिल हुई. बिहार बोर्ड वाला क्लासेस से पढ़कर कई छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.
Bihar Board Wallah Topper 2025: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी हुआ. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बिहार बोर्ड वाला क्लासेस (Bihar Board Wallah Classes) से पढ़कर कई छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. बिहार बोर्ड 12वीं में इस साल 12,80,211 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. इनमें से कुल 86.56% छात्र पास हुए थे. बिहार बोर्ड इंटर में टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाली दो लड़कियों की प्रेरणादायक कहानी यहां देख सकते हैं.
Bihar Board Wallah Topper 2025: रोशनी टॉपर्स लिस्ट में शामिल
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बेतिया के छोटे से गांव की रहने वाली रोशनी ने शानदार मार्क्स प्राप्त किया है. बिहार बोर्ड वाला क्लास से ऑनलाइन बैच ज्वॉइन करके रोशनी को बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट में जगह मिली है. रोशनी को 12वीं में 92 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए. शुरू में उन्हें गणित में काफी डर लगता था. वो बताती हैं कि बिहार बोर्ड वाला क्लास ज्वॉइन करने के बाद मैथ्स उनका फेवरेट सब्जेक्ट हो गया है.
रोशनी बताती है कि उन्हें बिहार बोर्ड 12वीं मे बेतिया जिले में 7वां स्थान प्राप्त हुआ. वो बताती हैं कि उन्हें क्लासेस को लेकर काफी कंफ्यूजन हुआ था. ऐसे में बिहार बोर्ड वाला का ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन किया. वो बताती हैं कि बिहार बोर्ड वाला का डाउट सॉल्विंग बहुत शानदार है. यही वजह है कि उन्हें 12वीं में मैथ्स में 97 मार्क्स प्राप्त हुआ. रोशनी आगे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं.
बेतिया की सुहानी प्रिया को शानदार रैंक
रोशनी की तरह ही बिहार के बेतिया की रहने वाली सुहानी प्रिया को बिहार बोर्ड में काफी अच्छा मार्क्स मिला है. सुहानी बताती हैं कि आस-पास कोई अच्छी कोचिंग ना होने पर उन्हें लगा कि उनका रिजल्ट खराब हो सकता है. इस दौरान उन्हे फिजिक्स वाला का बिहार बोर्ड वाला क्लास के बारे में पता चला. घर वालों को डर था कि कहीं उनका नंबर कम ना आ जाए. ऐसे में बिहार बोर्ड वाला उनके लिए वरदान बनकर आया.
सुहानी प्रिया बताती हैं कि बिहार बोर्ड वाला के क्लास को ज्वॉइन करते ही उन्हें सब सब्जेक्ट आसान लगने लगा. वो बताती हैं कि बिहार बोर्ड वाला के टीचर्स उन्हें काफी मदद करते थे. वो क्लास रिकॉर्ड करके रात को पढ़ाई करती थीं. उन्हें जिले में 8वां रैंक मिला. सुहानी प्रिया ने बिहार बोर्ड वाला से पढ़ाई करके 91% मार्क्स प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें: Bihar Board Topper 2025 किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर बनीं टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










