Bihar Board 12th Result 2026: आज 1:30 बजे होगा जारी, नाम से ऐसे करें चेक
बिहार बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड आज 1:30 बजे 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. ऐसे में सभी स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने के सही तरीका जान लें.
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म होने वाला है. BSEB Inter Result 2026 आज दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे, ऐसे में कई बार साइट स्लो या क्रैश भी हो सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आप नाम से अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं.
कहां जारी होगा Bihar Board रिजल्ट?
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कई प्लेटफॉर्म्स पर नाम से रिजल्ट देखने की सुविधा भी मिल जाती है, जिससे बिना रोल नंबर के भी रिजल्ट देखा जा सकता है.
नाम से कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है, तो भी आप अपना रिजल्ट नाम के जरिए चेक कर सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- रिजल्ट जारी होने के बाद किसी रिजल्ट पोर्टल पर जाएं
- “Name Wise Result” या “Search by Name” ऑप्शन पर क्लिक करें
- अपना पूरा नाम दर्ज करें
- लिस्ट में से अपना नाम और डिटेल्स मैच करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
नाम से DigiLocker पर चेक करें रिजल्ट
कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स नाम से रिजल्ट दिखाने का दावा करती हैं. इनमें से एक है DigiLocker. DigiLocker एक बेहद काम का प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में देख सकते हैं. हालांकि DigiLocker पर सीधे केवल नाम से रिजल्ट सर्च करना संभव नहीं होता, लेकिन कुछ बेसिक डिटेल्स डालकर आप अपना रिजल्ट एक्सेस कर सकते हैं. खास बात यह है कि यहां से डाउनलोड किया गया डॉक्यूमेंट पूरी तरह वैलिड होता है.
रोल नंबर से चेक करना क्यों बेहतर?
नाम से रिजल्ट देखने में कई बार एक जैसे नाम होने की वजह से कन्फ्यूजन हो सकता है. इसलिए अगर संभव हो, तो रोल नंबर और रोल कोड से ही रिजल्ट चेक करना ज्यादा सुरक्षित और सटीक तरीका है.
जरूरी सलाह
- रिजल्ट देखने से पहले अपने सभी डिटेल्स तैयार रखें
- वेबसाइट स्लो हो तो घबराएं नहीं, थोड़ी देर बाद दोबारा ट्राई करें
- रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर सेव करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










