Bihar Board 12th Pass Percentage: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 86.50% छात्र हुए पास

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Mar 2025 3:41 PM

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2025 Date

Bihar Board 12th Pass Percentage: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट interresult2025.com, biharboardonline.com पर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Pass Percentage: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. छात्र अपना रिजल्ट interresult2025.com, biharboardonline.com पर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. इस साल बिहार बोर्ड 12वीं में कुल 12,92,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 6,41,847 लड़कियां व 6,50,466 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया था. बिहार बोर्ड 12वीं में 86.50% छात्र हुए पास हुए हैं.Bihar Board 12th Pass Percentage: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 86.50% छात्र हुए पास

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां 75,917 छात्रों (37,174 लड़कियां और 38,743 लड़के) ने कुल 85 केंद्रों पर परीक्षा दी. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

शाखाप्रतिशत
आर्ट्स82.75%
कॉमर्स94.77%
साइंस89.50%

टोटल: 86.50%टोटल: 86.50%

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 86.5 फीसदी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. हार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले 12वीं रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 से लगातार सबसे पहले घोषित किया जा रहा है.

Bihar Board 12th Result 2025: कितना था पिछले साल का रिजल्ट?

पिछले साल 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में 87.21 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी. यदि सभी स्ट्रीम की बात करें तो आर्ट्स में 86.15%, कॉमर्स में 94.88% और साइंस में 87.7% छात्र पास हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो जाती है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन