आज आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक

Updated at :28 Mar 2026 10:22 AM
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2026 Today

स्टूडेंट्स की प्रतीकात्मक तस्वीर

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. आज 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आ सकता है. रिजल्ट जारी होने के साथ आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. आज 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आ सकता है. रिजल्ट जारी होने के साथ आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

कहां जारी होगा BSEB 10वीं का रिजल्ट?


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा. इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे चेक कर सकेंगे. नीचे बताए गई वेबसाइट पर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

bsebexam.com
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
matricbiharboard.com

कैसे चेक करें Bihar Board 10th Result 2026?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
  • “Bihar Board Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें

कब हुई थी कक्षा 10वीं की परीक्षा?

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक राज्य भर के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. परीक्षा 1,699 सेंटर्स पर हुई थी. इस परीक्षा में कुल 15,12,687 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

12वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी

इससे पहले बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया गया. बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम महज 25 दिनों में घोषित करके इस बार भी रिकॉर्ड बनाया. 12वीं बिहार बोर्ड परीक्षा का कुल पासिंग प्रतिशत 85.19 प्रतिशत रहा था. अब देखना ये होगा कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में कितने प्रतिशत छात्र-छात्राएं टॉप करते हैं.

यह भी पढ़ें- वेबसाइट पर अपलोड हो रहा है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन