CBSE Board 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Updated at :13 May 2026 1:40 PM
विज्ञापन
CBSE Board 12th Result 2026 Out

बोर्ड स्टूडेंट्स सांकेतिक तस्वीर

CBSE Board 12th Result 2026 Out: CBSE Board 12th Result 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है. इस बार 85.20 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE Board 12th Result 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है. इस बार 85.20 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

CBSE Board Notice: जारी हुआ CBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट

CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ एक नोटिस भी जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर, UMANG ऐप पर देख सकते हैं.

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट
CBSE Results Portal
डिजिलॉकर
UMANG App

रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए होगा?

रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड

कैसे देखें CBSE Board 12th रिजल्ट?

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें.
  • इसके बाद स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID भरें.
  • स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी पिन/कैप्चा कोड को दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा-

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा
  • Education सेक्शन में जाना होगा
  • CBSE विकल्प चुनना होगा
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करनी होगी
  • इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • SMS और UMANG ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें- दादा की तरह डॉक्टर बनने का सपना, 100% मार्क्स लाने वाली शांभवी कर रहीं MBBS की तैयारी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola