ePaper

Railway RRB ALP 2025: आरआरबी एएलपी भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक मौका

Updated at : 10 May 2025 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
Railway RRB ALP 2025

Railway RRB ALP 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ALP भर्ती 2025 की आवेदन तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई है. इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. यह मौका नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार है.

विज्ञापन

Railway RRB ALP 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ALP भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. अभी तक जिन कैंडिडेट्स ने अप्लाई नहीं किया है तो वह अपना आवेदन फाॅर्म फिल कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

इस दिन तक करें अप्लाई (Railway RRB ALP 2025)

नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए आवेदन की तिथि अब 19 मई कर दी है. पहले यह 11 मई थी. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई है. फॉर्म में सुधार की सुविधा 22 से 31 मई तक मिलेगी. SC, ST, महिला, ट्रांसजेंडर व अन्य आरक्षित वर्ग के लिए फीस ₹250 है और अन्य के लिए ₹500 तय की गई है.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: SBI में 2,964 पोस्ट पर हो रही भर्ती, प्रतिमाह 50,000 तक मिलेगी सैलरी

RRB ALP 2025 फॉर्म कैसे भरें? (Railway RRB ALP 2025 in Hindi)

RRB ALP 2025 फॉर्म कैसे भरें? के आसान स्टेप्स यहां हैं-

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • फॉर्म का पहला भाग भरें और आवेदन शुल्क जमा करें
  • फिर दूसरा भाग भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट ले लें.

यह भी पढ़ें- SSC Exam Calendar 2025: एसएससी का संशोधित एग्जाम कैलेंडर ssc.gov.in पर जारी, अब ऐसा है शेड्यूल

RRB ALP 2025: आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

आरआरबी एएलपी फॉर्म की स्थिति आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद जारी की जाती है. इसे चेक करने के लिए उम्मीदवार को अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होता है. अगर फॉर्म रिजेक्ट हो गया है तो कारण भी दिखाई देगा. ध्यान दें कि अस्वीकार होने पर फीस वापस नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola