बाढ़ के बाद पंजाब में बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक, जानें कब से खुलेंगे स्कूलों के गेट

Punjab Schools Reopening
Punjab Schools Reopening: पंजाब में बाढ़ से प्रभावित स्कूल-कॉलेज 9 सितंबर से दोबारा खुलेंगे. 8 सितंबर को सफाई और निरीक्षण का काम होगा. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. हालात बिगड़ने पर जिला प्रशासन को बंद रखने का अधिकार दिया गया है.
Punjab Schools Reopening: पंजाब में बाढ़ से प्रभावित जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। इस बीच राज्य सरकार ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान कर दिया है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि 8 सितंबर को सभी सरकारी, निजी और एडेड स्कूलों में सफाई एवं निरीक्षण का काम होगा। इसके बाद 9 सितंबर से छात्रों की नियमित पढ़ाई शुरू होगी.
सफाई और सुरक्षा जांच होगी प्राथमिकता
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि 8 सितंबर को छात्रों के लिए सरकारी स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षक मौजूद रहकर सफाई अभियान चलाएंगे. इस काम में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC), पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम की मदद ली जाएगी. इसके अलावा सभी निजी स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने भवनों और कक्षाओं की सुरक्षा की पूरी जांच करें. यदि कहीं कोई खामी पाई जाती है, तो तुरंत डिप्टी कमिश्नर और इंजीनियरिंग विभाग को जानकारी दी जाए.
जिला प्रशासन को मिले विशेष अधिकार
सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन को यह अधिकार दिया है कि वे स्थानीय हालात का जायजा लेकर स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय ले सकते हैं. यानी जिन इलाकों में बाढ़ का असर अभी भी बाकी है, वहां हालात सामान्य होने तक छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं.
गौरतलब है कि पंजाब में दशकों की सबसे भीषण बाढ़ आने के बाद 27 से 30 अगस्त तक छुट्टियां घोषित की गई थीं. इसके बाद स्कूल बंदी को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था. अब हालात सुधारने के बाद सरकार ने पढ़ाई फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है.
बीएसएफ का दौरा
इसी बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों और चौकियों का दौरा किया. उन्होंने राहत कार्यों और मौजूदा हालात का जायजा लेते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.
यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे
यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




