UGC NET Certificate: यूजीसी न��ट जून 2025 का सर्टिफिकेट जारी, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Certificate
UGC NET Certificate: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है. उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार 1.28 लाख उम्मीदवार पीएचडी प्रवेश के लिए और 5,269 JRF एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्य घोषित हुए हैं.
UGC NET Certificate: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2025 सत्र का प्रमाण पत्र (Certificate) जारी कर दिया है. परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 तक देशभर में आयोजित की गई थी. अब सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वे [email protected] या [email protected] पर मेल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं.
पीएचडी के लिए 1.28 लाख उम्मीदवार योग्य
इस साल के आंकड़ों के अनुसार, 1,28,179 उम्मीदवारों ने पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की है. यूजीसी नेट जून सत्र 2025 में कुल 10.19 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 7.52 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 4,46,849 महिलाएं, 3,05,122 पुरुष और 36 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार शामिल रहे.
JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इतने उम्मीदवार योग्य
घोषित परिणामों के मुताबिक, 5,269 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त की है. वहीं 54,885 उम्मीदवारों ने केवल असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्यता हासिल की है.
ऐसे करें प्रमाण पत्र डाउनलोड
- उम्मीदवार सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर “UGC NET June 2025 Certificate” लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
एनटीए का कहना है कि परिणाम और प्रमाण पत्र पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट लिस्ट आधारित हैं. सफल उम्मीदवार अब विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद या पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Social Media Ban: सोशल मीडिया की आजादी यहां है सिर्फ एक सपना! इन देशों में एक गलत पोस्ट के लिए मिल जाती है खौफनाक सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










