NEET UG Result 2025: नीट रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है वजह
Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 May 2025 3:15 PM
MP NEET Counselling 2025 in Hindi
NEET UG Result 2025: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ा झटका लगने वाला है. नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट का और इंतजार करना पड़ सकता है. बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से नीट यूजी रिजल्ट (NEET UG Result) पर रोक लगा दी गई है.
NEET UG Result 2025: नीट यूजी एग्जाम एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से नीट यूजी रिजल्ट (NEET UG Result) पर रोक लगा दी गई है. ऐसे में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं को इससे बड़ा झटका लगा है. एमपी हाईकोर्ट के फैसले के बाद नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट का और इंतजार करना पड़ सकता है.
नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था. इस परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को हुआ था. बता दें कि रिजल्ट की घोषणा जून में होने वाली है. हालांकि, एमपी हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद रिजल्ट जारी होने में देर हो सकती है.
NEET UG Result MP High Court: जानें क्या है मामला?
नीट यूजी में परीक्षा के रिजल्ट पर एमपी हाईकोर्ट की तरफ से रोक लगाई गई है. बता दें कि एमपी के इंदौर में नीट परीक्षा के दिन हुई भारी बारिश के बाद परीक्षार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. छात्रों का कहना है कि एग्जाम सेंटर की लाइट काफी देर तक चली गई थी. इस वजह से कई छात्रों को पेपर तक साफ नहीं नजर आ रहा था.
ये भी पढ़ें: गूगल में Software Engineer बनने का मौका, सैलरी लाखों में
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) के रिजल्ट की घोषणा पर रोक लगा दी है. साथ ही हाईकोर्ट की तरफ से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को जवाब देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
छात्रों ने दी जानकारी
चार मई को पूरे देश में नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें इंदौर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा के दिन अचानक मौसम बदल गया और तेज वर्षा के साथ 100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जिससे बिजली और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. छात्रों ने बताया कि कई केंद्रों पर बिजली गुल होने से परीक्षार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा देनी पड़ी.
ये भी पढ़ें: नीट यूजी रिजल्ट जल्द, PMCH और NMCH में MBBS के लिए कितनी सीटें हैं? यहां जानें पूरी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










