नीट का मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, FAIMA ने रखी ये 7 मांगें

नीट यूजी
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने अपने वकील के जरिए NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित करने में NTA की “सिस्टमेटिक विफलता” को चुनौती दी है.
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने अपने वकील के जरिए NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित करने में NTA की “सिस्टमेटिक विफलता” को चुनौती दी है.
1. NTA को हटाकर दूसरी एजेंसी लाई जाए
याचिका में कहा गया है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने में NTA विफल रही है. ऐसे में एजेंसी को हटाकर नई और टेक्निकल रूप से सक्षम संस्थान बनाया जाए.
2. कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग
Federation of All India Medical Association ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा कराई जाए. याचिका में सुझाव दिया गया है कि परीक्षा की निगरानी के लिए एक हाईपावर कमेटी बनाई जाए, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज को दी जाए. संगठन का कहना है कि इससे छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा दोबारा कायम हो सकेगा.
3. हाईपावर कमेटी में शामिल हों एक्सपर्ट
याचिका में यह भी कहा गया है कि कमेटी में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, फॉरेंसिक साइंटिस्ट और टेक्निकल एक्सपर्ट को शामिल किया जाए, ताकि फ्यूचर में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके.
4. डिजिटल सील और CBT मोड की मांग
FAIMA ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डिजिटल सील (NEET Paper Digital Seal) लगाने की मांग की है. संगठन का मानना है कि इससे पेपर लीक की संभावना कम होगी. इसके अलावा NEET परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराने का सजेशन भी दिया.
5. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
याचिका में पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए. संगठन ने कहा कि चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए.
6. NEIC बनाने का सुझाव
FAIMA ने एक स्वतंत्र संस्था “नेशनल एग्जाम इंटीग्रिटी कमीशन” (NEIC) बनाने का सुझाव भी दिया है. इस आयोग का काम देशभर में होने वाली बड़ी परीक्षाओं की ट्रांसपेरेंसी बनाए रखना होगा.
7. CBT मोड में हो एग्जाम
FAIMA ने कहा कि परीक्षा को CBT मोड में कराया जाना चाहिए. इससे इस परीक्षा की सुरक्षा बनी रहेगी.
2024 में भी हुआ था पेपर लीक
NEET परीक्षा को लेकर इससे पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं. वर्ष 2024 में भी पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. उस दौरान अदालत ने परीक्षा की “पवित्रता प्रभावित होने” जैसी टिप्पणी भी की थी. अब NEET UG 2026 विवाद के बाद छात्रों और अभिभावकों की नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई और सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें- परीक्षा रद्द होने के बाद भड़के Khan Sir, सरकार को दिए ये 5 बड़े सुझाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










