NDA Officer Salary: NDA की वर्दी के पीछे छिपी है लाखों की सैलरी! रैंक के हिसाब से कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन
NDA Officer Salary

NDA Officer Salary

NDA Officer Salary: एनडीए ऑफिसर बनने का सपना सिर्फ सम्मान ही नहीं, बल्कि शानदार सैलरी और सुविधाएं भी लाता है. जानिए ट्रेनिंग से लेकर टॉप रैंक तक कैसे बढ़ती है सैलरी और किन-किन भत्तों का मिलता है फायदा.

विज्ञापन

NDA Officer Salary: हर युवा का सपना होता है देश की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना. नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) इसी सपने को साकार करने का रास्ता है. यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद युवाओं को भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अफसर बनने का मौका मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि NDA से पास होकर ऑफिसर बनने के बाद कितनी सैलरी मिलती है? आइए जानते हैं इस शानदार करियर के आर्थिक पहलुओं के बारे में.

ट्रेनिंग के दौरान भी मिलती है सैलरी

NDA में तीन साल की ट्रेनिंग के दौरान कैडेट्स को हर महीने 56,100 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर मिलता है. यह रकम युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है और उन्हें प्रोफेशनल लाइफ की तैयारी के लिए भी मदद देती है.

ऑफिसर बनने के बाद बढ़ती है सैलरी

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब कैडेट कमीशंड ऑफिसर बनते हैं, तो उनकी सैलरी में बड़ा उछाल आता है. एक लेफ्टिनेंट के तौर पर शुरुआत 56,100 रुपए से होती है और जैसे-जैसे रैंक बढ़ती है, वैसे-वैसे सैलरी भी बढ़ती जाती है.

रैंक वाइज सैलरी स्ट्रक्चर

  • कैप्टन: 61,300 रुपए – 1,93,900 रुपए
  • मेजर: 69,400 रुपए – 2,07,200 रुपए
  • लेफ्टिनेंट कर्नल: 1,21,200 रुपए – 2,12,400 रुपए
  • कर्नल/ब्रिगेडियर/मेजर जनरल: 1,30,600 रुपए – 2,18,200 रुपए
  • लेफ्टिनेंट जनरल: 2,24,000 रुपए (फिक्स)
  • सेना प्रमुख (COAS): 2,50,000 रुपए (फिक्स)

भत्ते और अन्य सुविधाएं

सिर्फ सैलरी ही नहीं, NDA अफसरों को हाउस रेंट, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, महंगाई भत्ता, मिलिट्री सर्विस पे जैसे कई भत्ते मिलते हैं. इसके अलावा, सरकारी आवास, मुफ्त चिकित्सा, बच्चों की पढ़ाई, राशन और रिटायरमेंट पर पेंशन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

Also Read: CUET College in Bihar: बिहार की इस यूनिवर्सिटी में मिलेगा सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला

Also Read: DU Placement 2025: डीयू के प्लेसमेंट में टूटेगा रिकॉर्ड, पुराने छात्र भी ले सकते हैं हिस्सा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola