ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका! UPSSSC ने निकाली 2759 पोस्ट पर भर्ती

Updated at :25 Mar 2026 9:59 AM
विज्ञापन
UPSSSC AGTA Recruitment 2026

सरकारी कर्मचारी की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में 2759 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये अच्छा मौका है. सही समय पर आवेदन और तैयारी से कैंडिडेट्स इस अवसर का पूरा फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप C के 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक कैंडिडेट्स यहां सभी डिटेल देख लें.

जरूरी डेट्स

इस भर्ती से जुड़ी अहम डेट्स इस प्रकार हैं-

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 22 मई 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 11 जून 2026
  • फीस जमा करने/फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 18 जून 2026

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर लें.

एप्लिकेशन फीस

इस भर्ती में सभी कैटेगरी के लिए फीस एक समान रखी गई है-

  • जनरल / OBC / EWS: 25 रुपये
  • SC / ST: 25 रुपये
  • PH कैंडिडेट्स: 25 रुपये

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.

आयु सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 21 साल
  • अधिकतम उम्र: 40 साल

(आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)

योग्यता (Eligibility)

  • उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना जरूरी है
  • एग्रीकल्चर या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए
  • NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम 2 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी वरीयता दी जाएगी

कैसे करें अप्लाई?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर AGTA Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • PET 2025 डिटेल्स डालकर लॉगिन करें
  • एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • 25 रुपये की फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ दुनिया घूमने का मौका, इन 5 कोर्स में मिलता है फॉरेन ट्रिप

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola